संदेश

शैतानी साया लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

शैतानी साया

चित्र
                   🦇शैतानी साया 🦇 ✍🏻 सोनू समाधिया 'रसिक 🇮🇳 मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक गाँव में प्रकाश (परिवर्तित नाम) का व्यक्ति रहता था, जो पेशे से धोबी था। सभी उसे पप्पू बुलाते थे।  पप्पू के एक लड़का और एक लड़की थी। लड़की का नाम माया था जिसकी उम्र तकरीबन १७ वर्ष होगी।  प्रकाश अपनी मेहनत से अपने घर की छोटी - मोटी सारी जरूरतों को सहजता से पूरी कर लेता था।  उसका परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहा था।  पप्पू की लड़की माया बेहद खूबसूरत थी, उसका अच्छा स्वभाव उसके व्यक्तित्व में चार चांद लगा देते हैं।  माया जिस रास्ते से गुजरती तो सभी उसे देखते रह जाते थे, लेकिन उससे कुछ कहने की किसी की भी हिम्मत नहीं थी। इसका कारण उसके कड़क मिज़ाज़ का होना था।  माया और उसके घरवालों को इस बात का अंदेशा बिल्कुल भी नहीं था और न ही कोई आम आदमी इसकी कल्पना भी नहीं कर सकता कि माया की खूबसूरती की कायल दूसरी दुनिया की शक्ति भी हो जाएँगी।  माया को बचपन से ही अपने आसपास किसी अदृश्य साये की मौजूदगी का एहसास होने लगा था।  एक बार पप्पू अपने गाँव के ही एक व्यक्ति खेत