संदेश

best adventures mysterious लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Town of Death chapter six

चित्र
ͲϴᏔΝ ϴҒ ᎠᎬᎪͲᎻ ᏟᎻᎪᏢͲᎬᎡ ᏙᏆ                टाउन ऑफ़ डेथ - अध्याय _०६     (ᴅᴏɴ'T ᴄʀᴏsS ᴍᴏʜɪɴɪɢᴀᴅʜʼS ʙᴏʀᴅᴇʀ)    ✍🏻लेखक :- सोनू समाधिया `रसिक' 🇮🇳  Town of Death भाग - 01 Town of Death भाग - 02 Town of Death भाग - 03 Town of Death भाग - 04 Town of Death भाग - 05 दोपहर के खाने के बाद सभी आराम करने चले गए। क्योंकि उनके दो दिन भाग - दौड़ और जिंदा रहने की जद्दोजहद में बीते थे। नेहा और दीप्ति, निकिता वाले कमरे में निकिता के बेड के सामने सोफ़े पर बैठीं थी। वो निकिता की ओर देखे जा रहीं थीं। निकिता की हालत फ़िलहाल स्थिर थी, वो सो रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से निकिता और रजनीश के हाथ और पैर रोनित की तरह बेड से बांध दिए गए थे। सभी लोग परेशान थे, उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा था। उनकी उम्मीदें केवल विक्रांत पर टिकी हुई थी कि वह ही एकलौता इंसान है, जो उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकालेगा।  "विक्रांत! हम सब पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस घर में भी अब हम सेफ नहीं है।" - प्रवीण ने प्रोफेसर राणा की ओर देखते हुए कहा।  प्रवीण, प्रोफ़ेसर और विक्रांत, रोनित के