संदेश

sonu Samadhiya Rasik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भूतिया खजाना A True horror story by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

चित्र
                 भूतिया खजाना लेखक :- सोनू समाधिया रसिक  एक तांत्रिक पुराने खंडहर किले में खजाने के लिए यज्ञ कर रहा था। तभी वहां आते हुए घोड़े की टापें सुनाई देती हैं। जिससे वह तांत्रिक डर जाता है। लेकिन वहाँ न कोई घोड़ा दिख रहा था और न ही कोई शख्स दिख रहा था। उस अदृश्य और अनजान शक्ति के वहाँ आ जाने से यज्ञ की आग बुझ जाती है।  तभी वह अंजान शक्ति तलवार लेकर उस तांत्रिक की ओर बढ़ती है और उस पर कई जानलेवा हमला करती है। जिससे उस तांत्रिक की मौत हो जाती है।  अभी तक खजाने के लालच में हजारों लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।  आज की इस कहानी में एक ऎसी ही सच्ची घटना के बारे में बताएंगे।  आज भी दुनिया और हमारे देश भारत में ऎसे कई खजाने हैं जो अभी तक जमीन के अंदर दफ़न हैं।  लेकिन माना जाता है कि ऎसे खजाने शापित होते हैं। जो अपने साथ अतीत के काले रहस्य और बुरी आत्माओं को भी अपने साथ दफ़न किए रहतें हैं।  जब कोई इंसान ऎसे खजानों के साथ छेड़छाड़ करता है तो वह इन शापित खजानों के साथ दफ़न बुरी आत्माओं का शिकार हो जाता है।  ये कहानी है रत्नागिरी के मल्हार किले की और वहाँ के रहने वाले चार आवारा दो

जिन्न का वारिश True jinn story by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

चित्र
                    जिन्नात का वारिश  By- Mr. Sonu Samadhiya Rasik,  दोस्तों,  कुरान में लिखा गया है कि अल्लाह ने इंसानों की तरह जिन्नात को भी बनाया है। वैसे से तो ये तिलिस्मी जीव इंसानों से अलग अपनी दुनिया में रहते हैं। लेकिन कभी कभी जिन्नात मुसाफिरों की तरह इन्सानों की दुनिया में मतलब हमारी दुनिया में भी आ जाते हैं। अच्छे जिन्नात इंसानों के बीच मेहर बनकर आते हैं तो वहीं बुरे जिन्नात कहर बनकर आते हैं।  इस्लाम में माना जाता है कि जवान और खूबसूरत लड़कियों को रात के वक़्त खुले और गीले बालों में छत पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि खुले और गीले बाल जिन्नातों को न्यौता देते हैं।  जिन्नात अक्सर हमारी दुनिया में इंसानों की तरह प्यार और नफरत करने के लिए आते हैं। लेकिन कभी कभी जिन्नातों का हमारी दुनिया में आना एक बुरे सपने की तरह होता है। आज की इस कहानी में हम आपको जिन्नात की एक सच्ची घटना बताएंगे। कि किस तरह से जिन्नात की ख्वाहिश इंसानों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। तो कहानी शुरू करने से पहले अगर आप मेरी कहानी पहली बार पढ़ रहे हैं तो मुझे facebook, Instagram और मेरे यूट्यूब चैनल को

Hanging A dead body in the house - A Hindi Horror story 2022 by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

चित्र
  Hanging A dead body                                                                      In the house By_Mr. Sonu Samadhiya Rasik   ये बाकया मेरे बचपन में घटित हुआ था।  जब मेरी बहन और मैं बच्चे थे। हमारा परिवार कुछ समय के लिए शहर से दूर अपने एक आकर्षक पुराने फार्महाउस में रहा। हमें इसके धूल भरे कोनों में छिपना और उसके बैकयार्ड में खड़े सेब के पेड़ पर चढ़ना पसंद था। लेकिन एक बात हम दोनों को अचरज में डालने वाली थी। उस घर में हमारी पसंदीदा सभी चीजें असामान्य थीं।  एक दिन हमें खेलते हुए बेसमेंट में लकड़ी के एक पुराने से बॉक्स में एक पुराना अखबार मिला। जिसे हमने रात को पढ़ने का प्लान बनाया। जिससे मॉम और डेड को पता न चले।  उसी रात मैं और मेरी बहन उस पुराने फार्महाउस में अकेले थे। मौसम खराब होने के कारण मोम और डैड शहर वाले घर में थे। मेरे मोम और डैड दोनों जॉब करते हैं। जॉब के सिलसिले में वो मेरे शहर वाले घर से फार्महाउस पर डेली अपडाउन करते थे।  हम दोनों मॉम और डैड का वेट न करते हुए, रात का खाना खाने के बाद अपने रूम में चले गए। क्योंकि हम जानते थे कि मौसम खराब होने से इलैक्ट्रिकसिटी कट हो जा

जिन्नातों की ख्वाहिश Fear Files Darr ki sacchi tasviren2022 |جنات|Top Horror New Episode Explanation

चित्र
                    जिन्नात का वारिश ✍🏻 Mr. Sonu Samadhiya Rasik 🇮🇳  दोस्तों  कुरान में लिखा गया है कि अल्लाह ने इंसानों की तरह जिन्नात को भी बनाया है। वैसे से तो ये तिलिस्मी जीव इंसानों से अलग अपनी दुनिया में रहते हैं। लेकिन कभी कभी जिन्नात मुसाफिरों की तरह इन्सानों की दुनिया में मतलब हमारी दुनिया में भी आ जाते हैं। अच्छे जिन्नात इंसानों के बीच मेहर बनकर आते हैं तो वहीं बुरे जिन्नात कहर बनकर आते हैं।  Watch Full Episode click here इस्लाम में माना जाता है कि जवान और खूबसूरत लड़कियों को रात के वक़्त खुले और गीले बालों में छत पर नहीं जाना चाहिए। क्योंकि खुले और गीले बाल जिन्नातों को न्यौता देते हैं।  जिन्नात अक्सर हमारी दुनिया में इंसानों की तरह प्यार और नफरत करने के लिए आते हैं। लेकिन कभी कभी जिन्नातों का हमारी दुनिया में आना एक बुरे सपने की तरह होता है। कहानी की शुरुआत में गाँव के कुछ लोग रात के वक़्त एक घर में जाते हैं। वह घर कुछ दिनों से बंद था।  भीड़ में से दो व्यक्ति उस घर में देखने के लिए जाते हैं।  दोनों डरते हुए उस घर की ओर बढ़ने लगते हैं। उस घर के बारे में कहा ज

बलात्कारी भूत Fear Files 2022 new episode | Fear Files - Darr Ki Sachchi Tasveerein

चित्र
                Fear_Files    Rapist ghost Explanation by Mr. Sonu Samadhiya Rasik  क्या कोई मृत आत्मा आम इंसानों की तरह जीवित इंसान से प्यार और नफरत कर सकती है?  इसके बारे में Paranormal एक्सपर्ट बतातें हैं कि जिन मरे हुए इंसानों की इच्छाएँ जिंदा रहते अधूरी रह जाती हैं वो मरने के बाद उन्हें पूरा करते हैं। या फिर पूरा करने की कोशिश करते हैं। जिनमें कुछ आत्माएं सफल भी हो जाती हैं। एपिसोड देखने के लिए यहां क्लिक करें! ऎसी कई घटनाएं देखने को और सुनने को मिलती हैं। जिसमें आत्माएं जीवित इंसानों के साथ प्यार, नफरत, मारपीट और शारीरिक शोषण भी कर देती हैं। इन्हीं में से ऎसी ही एक सच्ची घटना आज के fear Files के इस एपिसोड में देंखेंगे। और साथ ही में जानेंगे कि कब और कैसे मृत आत्माएं जीवित इंसानों का शारीरिक शोषण कर देती हैं।  ये कहानी है विद्या नायर की जो पेशे से डॉक्टर थी। विद्या एलपी केरला में पली बढ़ी थी। विद्या दो साल पहले एलपी केरला से आकर मुंबई की चेंबूर लुकेलिटी में रहने लगी थी। विद्या अपने माँ बाप की एकलौती संतान थी, जो मुंबई के एक हॉस्पिटल में चाइल्ड स्पेशलिस्ट की तरह काम करत

Town of Death - Chapter 09

चित्र
     Happy Mahashivratri everyone 🌸 💮       🙏🙏🕉️   श्री शिवाय नमस्तुभ्यं। 🕉️🙏 🙏      Town of Death - Chapter 09                            अध्याय - ०९           (Neha fall in love with vikrant) By - Mr. Sonu Samadhiya Rasik  (अध्याय ०८ से आगे..........)  पिछले अध्याय पढ़ने के लिए क्लिक करें 👇 पुलिस स्टेशन, भिंड (मध्य प्रदेश) “जगदीश, हरिसिंह...... ।” - टी आई हर्षित ने अपने हेड कॉन्स्टेबल को बुलाया। “जी सर।” “संजना और अल्का कहां हैं?” “सर वो दोनों छुट्टी पर हैं।” “अच्छा!” “जी सर!” “उनकी छुट्टियाँ कब ख़त्म हो रहीं हैं?” “सर, दो दिन बाद..... ।” “तो ठीक है, उन्हें कॉल करो और कहो कि उनकी छुट्टियां आज खत्म हैं हमें सुरईपुर मोड़ पर मिलें, इमरजेंसी है।” “जी सर।”  “हरि सिंह...।” “जी सर।”  “जल्दी से गाड़ी निकालो हमें अभी निकलना है।”  टी आई हर्षित ने बाहर निकलते हुए कहा।  हर्षित एक तेज तर्रार युवा पुलिस ऑफिसर है। उसके कंप्यूटर से भी तेज दिमाग और चीते जैसी फुर्ती के आगे बड़े से बड़े खूंखार अपराधी अपनी जान बचाने के लिए उसके आगे सरेंडर कर चुके थे। इसके साथ ही हर्षित एक आकर्षक व्य

Fear Files - Darr Ki Sacchi Tasveerin पीपल की डायन की सच्ची खूनी दास्तां watch and Full Episode #fearfiles #2022 #TopHorrorEpisode2022 #explanation

चित्र
                    पीपल की डायन Explanation by Mr. Sonu Samadhiya Rasik   कहा जाता है, कि शाम को पीपल के पेड़ पास नहीं जाना चाहिए। ख़ास कर औरतों और बच्चों को। क्योंकि पीपल के पेड़ पर डायनों का बास माना जाता है। अगर ये डायनें किसी भी तरह आपकी जिंदगी में दखल देतीं हैं तो आपकी जिंदगी नर्क से भी बदतर बन सकती है। Fear Files के इस एपिसोड में सन् 2015 में झारखंड राज्य के चतरा में घटी एक सच्ची घटना देखेंगे। जिसमें एक डायन किस तरह से अमेरिका से आई एक लड़की आयशा की जिंदगी को एक डरावने सपने में बदल देती है। Town of Death ☠ - मोहिनीगढ़ के परजीवी हिंदी रहस्यमयी, रोमांचक और डरवानी कहानी पढ़े 👇 एपिसोड के शुरुआत में एक लड़की अपनी गेंद को उठाने के लिए पीपल के पेड़ पास जाती है। जहां उसे पीपल पर खिला एक फूल उसे अपनी ओर खींचता है।  लड़की, फूल की ओर बढ़ती है। तभी उसकी माँ वहां आ जाती है और उसे पीपल के पेड़ के पास जाने को मना करती है। और डांटते हुए कहती है कि पीपल के पेड़ पास कभी मत आना इस पेड़ पर डायन रहती है।  चतरा की रहने वाली रानी की चचेरी बहन आयशा अमेरिका में रहती थी। जब वह मुंबई आई तो व