संदेश

sonu Samadhiya Rasik लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Town of Death chapter - 8

चित्र
Town of Death chapter - VIII  (अध्याय - ०८ Dipti possessed by vikrant)  By_Mr. Sonu Samadhiya Rasik (अध्याय - ०७ से आगे)  "ये बाहर का गेट क्यूँ खुला हुआ है?" "गाइस, मुझे तो लगता है कि जरूर विक्रांत ने कुछ गड़बड़ किया होगा?" - प्रवीण ने संदेहवश कहा। "अंदर, जाकर देखना होगा। अंदर रोनित, रजनीश और निकिता भी तो थे न। जल्दी चलो।" - दीप्ति ने चिंता जताई। सभी लोग अंदर की ओर तेज़ गति से बढ़े। नेहा को भी होश आ चुका था। अब उसके कंधे का दर्द कम हो चला था।  प्रोफेसर ने जैसे ही बंगलो का गेट खोला तो सामने विक्रांत को खड़ा पाया।  " तुम....?" " हाँ मैं, क्या हुआ? प्रोफेसर। सभी लोग ऎसे मुझे क्या घूर रहे हैं!" - विक्रांत ने मुस्कराते हुए कहा।  "इसके साथ क्या किया तुमने?" - प्रवीण ने निकिता की ओर देखते हुए कहा।  निकिता बेहोशी की हालत में थी। जिसे विक्रांत ने अपने हाथों में उठा रखा था।  " ओ, सॉरी। मैं ये बताना भूल ही गया। दरअसल........ ।" " अब समझ में आया। तभी तुम गायब थे। तब से।" - दीप्ति ने बात काटते हुए कहा।  &quo

Fear Files - Har Mod Pe Darr | yakshini | Episode 32 |यक्षिणी | Explanation by SSR |2022

चित्र
                          यक्षिणी Explanation by Mr. Sonu Samadhiya Rasik  जब सहर को पता चलता है कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। तो वह उनसे मिलने से पहले अपनी मुंह बोली मौसी को अपनी दूसरी माँ की फोटो दिखाती है। फोटो देखने के बाद पता चलता है कि वो माया नहीं बल्कि मीना है। जिसने सहर की मोसी के लड़के से शादी की और बाद में उसे मार दिया। वह सहर को अपने पिता को बचाने के लिए बोलती है।  विडियो देखने के लिये यहां क्लिक करें 👇 माया कोई आम औरत नहीं बल्कि एक यक्षिणी थी। पुरानी कथाओं की माने तो यक्षिणी एक ऎसी राक्षसी है, जो सुंदर महिला के अवतार में सदियों से पुरुषों को अपना शिकार बनाती आ रही है।  जब सहर घर पहुंचती है तो उसे रात को एक महिला झूले पर गुनगुनाते दिखी। जब सहर बापस देखती तो वहां कोई नहीं था।  शापित मोहिनीगढ़ के रहस्य के बारे में जानने के लिए पढ़ें TOWN OF DEATH (👇क्लिक करें) सहर अपने पिता को समझाती है लेकिन वह उसकी एक बात नहीं सुनता।  सहर को घर में सर्दी महसूस होती और घर की सारी खिड़कियां माया द्वारा बंद करवा दी जातीं हैं, जो सहर को अजीब लगता है। और उसे माया पर शक़ हो

Town of Death chapter_Seven

चित्र
                      (अध्याय - ०७)                     Who's VIKRANT.....?  By - Mr. Sonu Samadhiya Rasik   Town of Death भाग - 01 Town of Death भाग - 02 Town of Death भाग - 03 Town of Death भाग - 04 Town of Death भाग - 05 Town of Death भाग - 06 भाग - 06 से आगे.......... (भाग - 07) “नहीं... मैं वेयरवुल्फ़ नहीं हूँ। मुझे बस एलर्जी है। वैसे आपको मुझे या फिर इस जगह को देख कर कुछ याद आया?” “यहाँ मैं पहली बार आई हूँ, दूसरी बार नहीं जो कुछ याद आए। वैसे तुम्हें देख कर मैं सेफ फील कर रहीं हूँ, जबकि तुम इंसानी शक्ल में एक आदमखोर नर - भेड़िये भी हो सकते हो? यार तुम क्या हो तुम? इंसान तो नहीं हो तुम इतना तो मुझे पता है। क्योंकि ऎसे खंडहर में और नर-भेड़ियों के बीच कोई आम इंसान तो नहीं रह सकता।"- नेहा ने खंडहर पर नजर डालते हुए कहा। शौर्य ने कोई जवाब नहीं दिया। नेहा ने लकड़ियों के ढेर की आग को तेज करने में मगन शौर्य को गौर से देखा। दिखने में तो शौर्य एक बेहद खूबसूरत राजकुमार जैसा लग रहा था। “लंबी - चौड़ी कद - काठी का लड़का नर - भेड़िया भी हो सकता है क्या?”-नेहा को यह प्रश्न स

Fear Files - Darr Ki Sachchi Tasveerein 11th August 2013 Full Episode 116 watch/Download

चित्र
                   रक्त पिशाच Explanation by Mr. Sonu Samadhiya Rasik   एक शापित कस्बा मोहिनीगढ़, जो रातों रात वीरान हो गया। मोहिनीगढ़ के रहस्य को जानने के लिए पढिये `TOWN OF DEATH ' पढ़ने के लिए 👇यहाँ क्लिक करें। Fear Files के इस एपिसोड में दिखाई गयी यह कहानी मध्य प्रदेश के एक छोटे से कस्बे में सन् 2005 में घटी एक सच्ची घटना है।  watch this video click 👇 here रिया नाम की एक लड़की को बचपन से ही फोबिया था। उसे अंधेरे से डर लगता था। उसे लगता था कि अंधेरे में कोई उसका पीछा कर रहा है। जब रिया बड़ी हो जाती है तो एक दिन उसकी जिंदगी में तामस नाम का लड़का आता है। उसके आने से रिया की जिंदगी से डर चला गया, इससे सभी बहुत खुश हुए और देखते ही देखते रिया और तमस के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं।  तमस के बारे में जाने बिना ही रिया उससे बेहद प्यार करने लगी। वो इस बात से अनजान थी कि यह प्यार उसकी जिंदगी के लिए बारदान था या फिर एक अभिशाप। रिया ने अपने 18 बें बर्थडे के लिए अपनी फ्रेंड मिताली को कॉल किया तो मिताली उस दिन आने से मना करने लगी क्यों कि मिताली

Town of Death chapter six

चित्र
ͲϴᏔΝ ϴҒ ᎠᎬᎪͲᎻ ᏟᎻᎪᏢͲᎬᎡ ᏙᏆ                टाउन ऑफ़ डेथ - अध्याय _०६     (ᴅᴏɴ'T ᴄʀᴏsS ᴍᴏʜɪɴɪɢᴀᴅʜʼS ʙᴏʀᴅᴇʀ)    ✍🏻लेखक :- सोनू समाधिया `रसिक' 🇮🇳  Town of Death भाग - 01 Town of Death भाग - 02 Town of Death भाग - 03 Town of Death भाग - 04 Town of Death भाग - 05 दोपहर के खाने के बाद सभी आराम करने चले गए। क्योंकि उनके दो दिन भाग - दौड़ और जिंदा रहने की जद्दोजहद में बीते थे। नेहा और दीप्ति, निकिता वाले कमरे में निकिता के बेड के सामने सोफ़े पर बैठीं थी। वो निकिता की ओर देखे जा रहीं थीं। निकिता की हालत फ़िलहाल स्थिर थी, वो सो रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से निकिता और रजनीश के हाथ और पैर रोनित की तरह बेड से बांध दिए गए थे। सभी लोग परेशान थे, उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिख रहा था। उनकी उम्मीदें केवल विक्रांत पर टिकी हुई थी कि वह ही एकलौता इंसान है, जो उन्हें इस मुसीबत से बाहर निकालेगा।  "विक्रांत! हम सब पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इस घर में भी अब हम सेफ नहीं है।" - प्रवीण ने प्रोफेसर राणा की ओर देखते हुए कहा।  प्रवीण, प्रोफ़ेसर और विक्रांत, रोनित के

Ssshhh phir koi hai episod 74-75 Goh - peeche mat dekhna full hd episod watch, read and download

चित्र
Ssshhh phir koi hai Goh - peeche mat dekhna 🅱🆈 - 🅼🆁. 🆂🅾🅽🆄 🆂🅰🅼🅰🅳🅷🅸🆈🅰 🆁🅰🆂🅸🅺   Goh peeche mat dekhna गोह एपिसोड में हम देखतें हैं कि प्रताप पैलेस के कुँवर, विजय प्रताप, ग्रामीणों में आतंक का प्राय बने एक बाघ का शिकार करने के लिए जाते हैं। वहाँ उनसे गलती से भूतों ki एक प्रकार की किस्म गोह के बच्चे का खून हो जाता है। क्योंकि वह गोह ही बाघ का रूप लिए घूम रहा था। कुँवर प्रताप सिंह का नौकर रामदीन उन्हें वहां से भाग जाने को कहता है। जब तक दोनों वहाँ से भागते तब तक वहाँ गोह आ जाता है। वह अपने बच्चे को मरा हुआ पा कर गुस्सा हो जाता है और कुँवर प्रताप से उनके बच्चे को मारने की धमकी देता है। रामदीन और कुँवर प्रताप सिंह वहाँ से भागकर अपनी कोठी प्रताप पैलेस में आ जाते हैं। गोह भी उनका पीछा करते हुए आ रहा था। कुँवर प्रताप सिंह पैलेस पहुंच कर अपनी पत्नी सविता को सब बता देते हैं। वह अपने बेटे जयप्रताप सिंह और अपनी पत्नी सविता के साथ वहां गोह के पहुंचने से पहले प्रताप पैलेस को छोड़ने की योजना बना लेते हैं। रामदीन बाहर कार लिए सबका इंतज़ार कर रहा था। कुँवर प्रताप सिंह जैसे

TOWN OF DEATH chapter Three

चित्र
TOWN OF DEATH chapter - three                        अध्याय - ३                            (हमला)  By - Mr. Sonu Samadhiya Rasik 🇮🇳  Town of Death भाग - 01 Town of Death भाग - 02 चारों तरफ से भेड़ियों और सियारों की नजदीक आतीं आवाजों से साफ़ जाहिर हो रहा था। कि सभी लोगों के सामने कितनी बड़ी मुसीबत आने वाली थी। सभी लोगों के सामने इस मुसीबत की घड़ी में एक दुविधा आ चुकी थी। सब कन्फ्यूज्ड थे। कि क्या एक अजनबी पर भरोसा करना कितना सही साबित हो सकता है, आगे आने वाली सिचुएशन के हिसाब से। निकिता, डर से रजनीश से बच्चों की तरह हुई सहमी चिपकी हुई थी। इस तरह लगभग सभी लोग एक दूसरे से सटकर खड़े हुए थे। और वह दिखने में हट्टा - कट्टा और सुन्‍दर नौजवान जो शेर की तरह बेखौफ अपने कंधे पर बंदूक रखे सभी के जबाब का इंतज़ार कर रहा था। "क्या हुआ? भाई। क्या सोचा है। मेरे साथ चलना है कि खुद को मौत को सौंपना है?" - उस अजनबी ने कहा। "देखो भई! हम आप पर कैसे भरोसा कर लें। आप आतें हैं और एक हीरो की तरह एक निहत्थे जानवर को मार कर सभी को इम्प्रेस करते हो। बात यहीं तक सीमित नहीं है आपका हम सब