संदेश

vampire's 1st war लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

पिशाचों का हमला......... An ancient mystery

चित्र
पिशाचों का हमला  an ancient mystery.....  Sonusamadhiya10@gmail.com कीर्तीगढ के महाराजा दर्शन प्रताप सिंह के कुशल प्रशासन, बुद्धिचातुर्य एवं न्यायप्रियता के कारण आज उनके राज्य में चारो ओर सुख समृद्धि थी। कोई भी शत्रु उनके राज्य की तरफ आँख उठाकर भी नहीं देखता था। उनकी वीरता की गाथाएं आस पास के क्षेत्र में प्रसिद्ध थी।  प्रजा उन्हें अपने पिता समान मानती थीं और राजा भी उन्हें अपने पुत्र की तरह मानते थे। एक बार राजा दर्शन प्रताप अपने शाही दरवार में बेठे थे कि तभी उनका एक सैनक दरवार मे आकर बोला "महाराज की जय हो!" "बोलो द्वारपाल तुम्हारा यहां आना कैसे हुआ।" "महाराज! द्वार पर कुछ मुसाफिर खड़े हैं, जो खुद को बंजारे कह रहे हैं वो आपसे कुछ बात करना चाहते हैं।" "क्या! मेरे राज्य में मेहमान आये हैं, उन्हें आदर के साथ मेरे पास ले आओ।" कुछ क्षण बाद द्वारपाल कुछ मुसाफिरों के साथ शाही दरवार में राजा के समक्ष उपस्थित होते हैं। उन मुसाफिरों में से एक मुसाफिर जो उस समूह का सरदार था। वो आगे आकर राजा को नमस्कार करते हुए बोला -