संदेश

सच्ची भूतिया कहानी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ghost night

चित्र
                     👻 ɢHᴏsᴛ NIGʜT 👻 By~Sonu Samadhiya 'rasik 🇮🇳   ये कहानी मेरे एक दोस्त के रिलेटिव के साथ सर्दियों में घटित एक असामान्य रात की है। मेरे दोस्त के रिलेटिव उत्तर प्रदेश के किसी कस्बे में रहते थे।  वह परिवार सर्दियों की एक रात में शादी अटेंड करके बापस लौट रहा था। कार में छः लोग सवार थे।  रात काफ़ी हो चुकी थी। कोहरा घना होने के साथ बादल भी घिरे हुए थे। जिससे चारों तरफ़ स्याह अंधेरा पसरा हुआ था।  कार सड़क पर तेज़ गति से दौड़ रही थी। सभी सदस्य आपस में शादी में बिताए ख़ास लम्हें के अनुभव शेयर कर रहे थे।  कार में खूब चहल पहल थी। लेकिन कार को ड्राइव कर रहे। सागर अपना ध्यान कार पर ही केंद्रित किए हुए थे।  थोड़ी देर बाद बारिश प्रारंभ हो चुकी थी। सागर झमाझम बारिश में कार को तेज़ गति से दौड़ा रहा था।  बारिश इतनी तेज़ थी। कि सड़क पर सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। कार के विंडो ग्लास पर जमी बारीक पानी की बूँदों के बीच में बरसात का पानी लकीरें बना रहा था।  परिवार के सारे सदस्य अब बिल्कुल शांत थे। क्योंकि बरसात अपने विकराल रूप में आ चुकी थी। वो भी असमय सर्दियों में। चारों तर