Ssshhh phir koi hai episod 74-75 Goh - peeche mat dekhna full hd episod watch, read and download

Ssshhh phir koi hai Goh - peeche mat dekhna
🅱🆈 - 🅼🆁. 🆂🅾🅽🆄 🆂🅰🅼🅰🅳🅷🅸🆈🅰 🆁🅰🆂🅸🅺  
Goh peeche mat dekhna

गोह एपिसोड में हम देखतें हैं कि प्रताप पैलेस के कुँवर, विजय प्रताप, ग्रामीणों में आतंक का प्राय बने एक बाघ का शिकार करने के लिए जाते हैं। वहाँ उनसे गलती से भूतों ki एक प्रकार की किस्म गोह के बच्चे का खून हो जाता है। क्योंकि वह गोह ही बाघ का रूप लिए घूम रहा था। कुँवर प्रताप सिंह का नौकर रामदीन उन्हें वहां से भाग जाने को कहता है।
जब तक दोनों वहाँ से भागते तब तक वहाँ गोह आ जाता है। वह अपने बच्चे को मरा हुआ पा कर गुस्सा हो जाता है और कुँवर प्रताप से उनके बच्चे को मारने की धमकी देता है।
रामदीन और कुँवर प्रताप सिंह वहाँ से भागकर अपनी कोठी प्रताप पैलेस में आ जाते हैं। गोह भी उनका पीछा करते हुए आ रहा था।
कुँवर प्रताप सिंह पैलेस पहुंच कर अपनी पत्नी सविता को सब बता देते हैं। वह अपने बेटे जयप्रताप सिंह और अपनी पत्नी सविता के साथ वहां गोह के पहुंचने से पहले प्रताप पैलेस को छोड़ने की योजना बना लेते हैं।
रामदीन बाहर कार लिए सबका इंतज़ार कर रहा था।
कुँवर प्रताप सिंह जैसे ही कार की तरफ बड़े तभी पीछे से रामदीन ने आवाज लगाई।
रामदीन तो सामने कार में बैठा था, इसलिए कुँवर प्रताप सिंह गोह की चाल समझ गए और सभी से पीछे न देखने की बात कही।

जय आए सविता कार में बैठ जाते हैं तभी कुँवर प्रताप सिंह को कार के विंडो मिरर में goh की परछाई दिख गई। प्रताप इस बात को सच समझ कर पीछे देख लेता है और गोह उसे मार देता है। लेकिन जय और सविता वहां से सुरक्षित निकल जातें हैं। गोह, जय को मारकर अपने बेटे को जिंदा करना चाहता था। इसलिए वह प्रताप पैलेस में जय के बापस आने का इंतजार करने लगा। क्योंकि उसे कुछ पता नहीं चल पाया था कि जय और सविता कहां गये?

Watch full video click 👇 

पंद्रह साल बाद, कुँवर प्रताप सिंह के हमशक्ल अंकुर नाम के लड़के को सपने में गोह दिखाता है, लेकिन उसे कुछ समझ में नहीं आता कि वह यह सपना क्यूँ देखता है। वह अपनी माँ को पूछता है। लेकिन उन्हे भी कुछ पता नहीं होता है। जय नाम के एक लड़के को उसकी मकान मालिकन उसके अय्याशी की वजह से उसे बाहर निकाल देती है। इसी दौरान जय के पास रखी बचपन की तस्वीर के पीछे रखे प्रताप पैलेस के कागज दिखते हैं। उसे देख जय खुश हो जाता है और वह अपने एक अंधे दोस्त के साथ प्रताप पैलेस के लिए निकल पड़ता है। 
अंकुर को अपने पीछा कर रहे, रामदीन की शक्ल देख कर बचपन की सभी याद आ चुकी थी। वह भी अपने सभी सवालों के जवाब की तलाश में चंदनगढ़ के लिए निकल पड़ता है। चन्दनगढ़ में ही प्रताप पैलेस था। 
रास्ते में जय की कार खराब हो जाती है। तभी वहाँ से अंकुर गुजरता है, तो जय उससे लिफ़्ट ले लेता है। आगे चलकर दोनों को लड़कियों की चीख सुनाई देती है। दरअसल दो लड़कियों के साथ को दो बदमाश लड़के जबर्दस्ती कर रहे थे। अंकुर और जय के वहां पहुंचने से पहले ही एक लड़के को गोह मार डालता है। अंकुर और जय दोनों लड़कियों को बचा लेते हैं। बचा हुआ एक लड़का वहां से भाग जाता है। वहीं पर गोह असली कुँवर के लड़के की पहचान करता है। 
जब तक गोह हमला करता तब तक चारों वहां से कार में भाग जाते हैं। 
जब जय अपने अंधे दोस्त राजू को लेने जाता है। वहाँ सभी की मुलाकात रामदीन से होती है। लेकिन वह गोह निकलता है। तभी वहां असली रामदीन आ जाता है और वह सभी को गोह से बचा लेता है। इसके साथ ही अंकुर और जय की सच्चाई भी सबके सामने आ जाती है। अंकुर ही कुंवर विजय प्रताप सिंह का बेटा जय प्रताप सिंह था और जिसका नाम जय था वो रामदीन का लड़का था। रामदीन ने अपनी वफादारी दिखाते हुए कुँवर जय प्रताप की गोह से रक्षा करने के लिए अपने बेटे को जय बना दिया था। ये जानकार जय प्रताप सिंह भाव विभोर हो जातें हैं। जय प्रताप सिंह, रामदीन से अपनी माँ के बारे में पूछता है, तो रामदीन कहता है कि इसका जबाब तो प्रताप पैलेस में ही मिल सकता है। सभी प्रताप पैलेस के लिए रवाना हो जाते हैं। सब उस कोठी के अंदर जाते हैं तब बाहर कार में बैठे राजू की चीख सुनाई देती है। जब बाहर आकर देखा तो राजू बेहोश हो चुका था और उसके साथ आई दो लड़कियां देवयानी और रिया गायब थी। दरअसल दोनों को वही लड़का अकबर उठा ले गया था। जो रास्ते में उन दोनों को परेशान कर रहा था। अकबर उन दोनों लड़कियों को कुछ करता तभी पीछे से उसके साथी लड़के ने आवाज लगाई। अकबर पीछे मुड़कर देखता है, तो वह गोह निकलता है जो उसके साथी दोस्त का रूप बदल कर आया था। गोह अकबर को मार देता है। अंकुर और जय, राजू को अंदर ले जाते हैं। वहां गोह राजू को ले जाता है और उसका रूप बदल कर खुद वहां आ जाता है। रामदीन अंकुर और जय को वहीं रहने को कहते हैं और खुद गोह के बेटे की लाश को ढूँढ कर जलाने के लिए चले जाते हैं। क्योंकि गोह अपने लड़के को जिन्दा करने के लिए जय को मारना चाहता था। 


रामदीन के चले जाने के बाद राजू के भेष में गोह, अंकुर जो असली जय होता है, उसे बुलाता है। जैसे ही जय पीछे मुड़कर देखता है तो गोह अपने असली रूप में आ जाती है और जय को मारने लगती है। जब तक गोह जय को मारता तब तक रामदीन गोह के बेटे के शव को जला देता है। जिससे गोह वहाँ से चला जाता है। रामदीन कुँवर विजय प्रताप सिंह की पत्नी सविता, जो बेड़ियों में जकड़ी हुई थी, उसे भी आजाद कर देता है। बाद में गोह रामदीन को भी मार देती है। जय और रामदीन का लड़का उस गोह को चालाकी से उसकी शक्ति से उसे ही मार देते हैं और सभी अंकुर, जय, राजू, अंकुर की माँ सविता और दोनों लड़कियां देवयानी और रिया खुशी खुशी अपने घर को चले जाते हैं। 

Episode dekhne ke liye video icon 👇 पर क्लिक करें 


टिप्पणियाँ

Best for you 😊

खूनी डायन (Bloody Witch) | Top hindi Horror Story by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

पुराने बरगद की चुड़ैल - Hindi horror story 2022

ये मेरे श्याम लौट के आजा full mp3 bhajan download