Fear Files - Dahasat Dobaara | jinnat Epi 19_28th June 2014 |Explanation by SSR | watch/download

#jinnat, #fearfiles #explanation #खौफनाक_जिन्न, #SSR, #fear_files_jinnat_episode19_2014

Fear Files के इस एपिसोड में, हम उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में रहने वाली एक खूबसूरत लड़की सुहाना की कहानी देखते हैं।

सुहाना के साथ बचपन से ही ऎसी कई घटनाएँ होने लगी थीं। जिस पर उसका कोई कंट्रोल नहीं था।
जैसे झूले का अपने आप मूव करना, सुहाना को परेशान करने वालों को तक़लीफ पहुंचना।

ये सब इसलिए होता था क्योंकि सुहाना बहुत खूबसूरत थी, जिससे उस पर एक खतरनाक जिन्न का दिल आ गया था।

जब सुहाना बड़ी हुई तो उसके अब्बू को उसके निकाह की फिक्र होने लगी। सुहाना पर जिन्न के साया होने की वजह से कोई भी उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं था।

जिन्न से निजात पाने के लिए सुहाना के अब्बू उसे दरगाह में एक पीर बाबा के पास ले गए। उन्होने सुहाना को एक ताबीज दिया और उसे हमेशा गले में रखने की हिदायत दी।

इसके बाद इंतइयाज़ नाम के लड़के ने दुनिया की परवाह किए बिना ही सुहाना से निकाह कर लिया।
एक रात जब इम्तियाज को सुहाना के गले में पड़ा ताबिज़ रास नहीं आया तो उसने सुहाना के मना करने के बाद भी ताबीज को निकाल कर फेंक दिया।
इससे सुहाना फिर से उस जिन्न के आगोश में आ गयी।
जब सुहाना की सास को पता चला कि सुहाना पर जिन्न का साया है तो वो सुहाना से नफरत करने लगी।

इम्तियाज जॉब के लिए दिल्ली जाता है। लेकिन सुहाना जब छत पर कपड़े सूखा रही थी तो उसकी नजर इम्तियाज पर पड़ी जो कल ही दिल्ली गया था।

जब वह इम्तियाज से मिली तो उसका बिहैवियर बिल्कुल बदल चुका था। वह अपनी अम्मी से बेरुखी से पेश आ रहा था। और वह हमेशा सुहाना के करीब आने की कोशिश करता रहता था। क्योंकि वह इम्तियाज नहीं उसकी शक्ल में वही जिन्न था।

दिल्ली में इम्तियाज अपने साथ हो रही पेरानॉर्मल एक्टविटिज से परेशान होकर अपने दोस्त रेहान के पास गया वह उसे जाफरी नाम के इंसान से मिलाता है जो कि पेरानॉर्मल एक्सपर्ट था।

जाफारी ने सब मुसीबत का कारण उस जिन्न को बताया और कहा कि सुहाना की जिंदगी खतरे में है। 
सब उसी वक़्त सुहाना को बचाने के लिए निकल पड़े यह बात जिन्न को पता चल गई और वह सबका कार एक्सिडेंट करवा देता है। 
सब घायल हो जाते हैं। 
इम्तियाज सभी को वहीं छोड कर सुहाना के पास पहुंच गया। 

इम्तियाज सुहाना से कुछ कहता। तब तक जिन्न उसे अपनी ताकत से मार देता है। 
बाद में जिन्न रेहान और जाफरी को भी अपने रास्ते में न पड़ने की चेतावनी देता है। 

जब रेहान सुहाना को जिन्न की सच्चाई बताता है और जाफारी से मिलने को बोलता है तो सुहाना उस पर भरोसा नहीं करती और वहां से चली जाती है। 
सुहाना के जाने के बाद जिन्न वहां आ जाता है और रेहान को मार देता है। 

बाद में जिन्न जाफरी को भी सुहाना के पहुंचने से पहले ही मार देता है। 

अब सुहाना को जिन्न सारी सच्चाई पता चल चुकी थी। तब वह बहुत दुखी होती है और जिन्न से अपनी जिंदगी से चले जाने को कहती है। जब जिन्न नहीं मानता तो वह खुद को जलाकर मरने की धमकी देती है। 
जिन्न सुहाना से बहुत प्यार करता था वह उसे मरते हुए नहीं देख सकता था। इसलिए वह सुहाना जिंदगी से हमेशा के लिए चला जाता है। 


विडियो पूरा देखने के लिए धन्यवाद 

अगला कौन से एपिसोड का explanation चाहिये comment में बताएं। 
बाय 
Thanks for visiting my blog 😊😍💝💮

टिप्पणियाँ

Best for you 😊

खूनी डायन (Bloody Witch) | Top hindi Horror Story by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

पुराने बरगद की चुड़ैल - Hindi horror story 2022

ये मेरे श्याम लौट के आजा full mp3 bhajan download