Fear Files - Har Mod Pe Darr | yakshini | Episode 32 |यक्षिणी | Explanation by SSR |2022

                          यक्षिणी

Explanation by Mr. Sonu Samadhiya Rasik 


जब सहर को पता चलता है कि उसके पिता ने दूसरी शादी कर ली है। तो वह उनसे मिलने से पहले अपनी मुंह बोली मौसी को अपनी दूसरी माँ की फोटो दिखाती है।
फोटो देखने के बाद पता चलता है कि वो माया नहीं बल्कि मीना है। जिसने सहर की मोसी के लड़के से शादी की और बाद में उसे मार दिया। वह सहर को अपने पिता को बचाने के लिए बोलती है। 


माया कोई आम औरत नहीं बल्कि एक यक्षिणी थी।
पुरानी कथाओं की माने तो यक्षिणी एक ऎसी राक्षसी है, जो सुंदर महिला के अवतार में सदियों से पुरुषों को अपना शिकार बनाती आ रही है। 

जब सहर घर पहुंचती है तो उसे रात को एक महिला झूले पर गुनगुनाते दिखी। जब सहर बापस देखती तो वहां कोई नहीं था। 


सहर अपने पिता को समझाती है लेकिन वह उसकी एक बात नहीं सुनता। 
सहर को घर में सर्दी महसूस होती और घर की सारी खिड़कियां माया द्वारा बंद करवा दी जातीं हैं, जो सहर को अजीब लगता है। और उसे माया पर शक़ हो जाता है। 

उसी रात सहर के लड़के आरव को दिखती है वो यक्षिणी.... 


सहर घर के नौकर को एक तहखाने में जाते हुए देख लेती है। जब वह उसका पीछा करती तो पता चलता है कि यक्षिणी और वह नौकर मिले हुए हैं। 


दूसरे दिन सहर का हसबैंड मिलन्द घर आता है। तो माया उसे भी अपने वश में कर लेती है। 

शादी के सातवें दिन माया, सहर के पिता को मार देती है। 
माया के वश में मिलन्द माया को शादी करने की करने को कहता है। तो माया कहती हैं कि वह सहर के रहते हुए उससे शादी नहीं कर सकती। मिलन्द सहर को मारने के लिए सहर के गले में फांसी लगा देता है। क्योंकि यक्षिणी किसी महिला को नहीं मार सकती थी। 


सहर बेहोश हो जाती है। मिलन्द को लगता है कि वो मर चुकी है। 
माया मिलन्द और आरव को तहखाने में शादी के लिए ले जाती है। 
सहर को होश आ जाता है तो वह भी तहखाने में पहुंच जाती है। वहाँ पर उसकी कोई भी नहीं सुन रहा था। 
तभी सहर को उसकी मौसी की कही हुई बात याद आ गई और उसने तहखाने का बाहर वाला दरबाजा खोल दिया। 
बाहर से आ रही सूर्य की किरणें जब यक्षिणी के शरीर पर पड़ती हैं तो वह वहीं जलकर मर जाती है। 
इस तरह सहर अपने पति और बेटे की जान बचा लेती है। 




ऎसे ही विडियो को देखने के लिए विडियो को लाइक, शेयर और कमेंट जरूर करें। 





                          राधे राधे 🙏

टिप्पणियाँ

Best for you 😊

खूनी डायन (Bloody Witch) | Top hindi Horror Story by Mr. Sonu Samadhiya Rasik

पुराने बरगद की चुड़ैल - Hindi horror story 2022

ये मेरे श्याम लौट के आजा full mp3 bhajan download