संदेश

myultimatestories1.blogspot.com लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Ghost night

चित्र
                     👻 ɢHᴏsᴛ NIGʜT 👻 By~Sonu Samadhiya 'rasik 🇮🇳   ये कहानी मेरे एक दोस्त के रिलेटिव के साथ सर्दियों में घटित एक असामान्य रात की है। मेरे दोस्त के रिलेटिव उत्तर प्रदेश के किसी कस्बे में रहते थे।  वह परिवार सर्दियों की एक रात में शादी अटेंड करके बापस लौट रहा था। कार में छः लोग सवार थे।  रात काफ़ी हो चुकी थी। कोहरा घना होने के साथ बादल भी घिरे हुए थे। जिससे चारों तरफ़ स्याह अंधेरा पसरा हुआ था।  कार सड़क पर तेज़ गति से दौड़ रही थी। सभी सदस्य आपस में शादी में बिताए ख़ास लम्हें के अनुभव शेयर कर रहे थे।  कार में खूब चहल पहल थी। लेकिन कार को ड्राइव कर रहे। सागर अपना ध्यान कार पर ही केंद्रित किए हुए थे।  थोड़ी देर बाद बारिश प्रारंभ हो चुकी थी। सागर झमाझम बारिश में कार को तेज़ गति से दौड़ा रहा था।  बारिश इतनी तेज़ थी। कि सड़क पर सामने कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। कार के विंडो ग्लास पर जमी बारीक पानी की बूँदों के बीच में बरसात का पानी लकीरें बना रहा था।  परिवार के सारे सदस्य अब बिल्कुल शांत थे। क्योंकि बरसात अपने विकराल रूप में आ चुकी थी। वो भी असमय सर्दियों में। चारों तर

होली की धूमिल स्मृतियाँ

चित्र
 💔 होली की धूमिल स्मृतियाँ  💔 By~🥀 sonu Samadhiya Rasik 🇮🇳 🚩  आज गाँव में काफ़ी चहल पहल थी। गाँव का हर मोहल्ला और कालोनी हर्षोल्लास से झूम रहे थे। क्योंकि आज ऎसा ही त्यौहार था होली का। हिंदू - मुस्लिम सब आपसी वैमनस्य का भाव भुला कर परस्पर गुलाल और अमीर लगाकर होली के त्योहार को मना रहे थे। गली - मोहल्लों में भी आज अमीर - गुलाल के बादल उमड़ रहे थे। बच्चों और किशोरों की टोलियाँ हर गली - मोहल्ले में जाकर सभी को रंगों से भरी पिचकारियों से भिगो रहे थे। साथ ही बच्चे और किशोर अपने से बडे़ बुजुर्गों को गुलाल का टीका लगा कर उनसे स्नेहपूर्ण आशीष ले रहे थे। बच्चों और किशोरों की टोलियाँ जिधर से गुजरतीं। उसी गली को अपने प्रेम की सुगंध और रंग रंगीन कर जाती। चारों तरफ़ बस हँसी, ठिठोलियां और बच्चों के मनमोहक कलरव से वातावरण गुन्जित कर रहे थे। रंगों से भीगे हुए बदन और रंगों के पीछे छिपे हुए चेहरे की सच्ची मुस्कुराहट होली की हृदयरसज्ञता और सार्थकता को प्रदर्शित कर रही थी। चारों ओर फैले विभिन्न प्रकार के सुगंधित रंग इस प्रकार प्रतीत हो रहे थे। मानो प्रकृति ने अपने चहेते रंगों और अपने प्रेम को होली क

ये मेरे श्याम लौट के आजा full mp3 bhajan download

चित्र
दुनिया का सबसे प्यारा और दुख भरा कृष्णा भजन 'ये मेरे श्याम लौट के आजा, बिन तेरे जिंदगी अधूरी है।' जिसे सुनकर आपका रौम - रौम खिल उठेगा और आपके शरीर में एक कृष्ण नाम की तरंग स्फुटित हो जाएगी ऎसा मेरा विश्वास है। इस मनमोहक और जादू भरे भजन को सुनने के बाद आप का जीवन कृष्णमय हो कर अपना मन आनंदीत हो उठेगा। Click here to play bhajan जय श्री राधे कृष्णा 🙏 भजन अच्छा लगे तो प्रतिक्रिया अवश्य दें। आपका सोनू समाधिया रसिक 🇮🇳 

खूनी कब्र

चित्र
🅺🅷🆄🅽🅸_🅺🅰🅱🆁🅰 By sonu Samadhiya Rasik  एक तूफानी रात में शहर से दूर एक फ़ार्म हाउस पर करीब रात के ९ बजे परिवार के सदस्यों में एक अजीब सा शोरगुल था। आसमान में बादल छाए हुए थे और तूफान आस पास के पेड़ों का झकझोर कर बुरा हाल कर रहा था। उसी वक़्त एक महिला घर के अन्दर से तकरीबन ८ वर्ष के बच्चे को घसीटते हुए बाहर ले आई उसके एक हाथ में लकड़ी की छड़ी और दूसरे हाथ में उस बच्चे का हाथ था। बच्चे का रो रोकर बुरा हाल हो रहा था। वह हर हाल में बाहर आने का विरोध कर रहा था लेकिन वह महिला उसे बेरहमी से पीटते हुए, बाहर गेट पर धकेल कर अंदर चली गई। बच्चा बिलखते हुए अंदर जाने के लिए गेट की ओर दौड़ा लेकिन तब तक महिला गेट को बंद कर दिया।  बच्चा गेट को पटकते हुए रोय जा रहा था।  "माँ! भैया ने कुछ नहीं किया। खिड़की का मिरर ग़लती से टूट गया था। प्लीज माँ गेट खोल दो।"  "ज्यादा बोला तो तुझे भी दो खींच के मारूँगी और बाहर फेंक दूँगी। समझे न तुम। आज उस नालायक को न ही खाना मिलेगा और न ही आज वो अंदर सोएगा।" - महिला ने ४ साल के बच्चे निकेश को आंख दिखाते हुए कहा।  " पापा, आप ही बोलो न माँ